खेल भावना से खेलें और थीम ‘क्रिकेट तो एक बहाना है, असल मकसद दिलों को मिलाना है’ को अमल में लाएं- डीएसपी जितेन्द्र सिंह चारण, लाडनूं में सैयद समाज की प्रदेश स्तरीय ‘सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल)- 3’ में लाडनूं को हराकर नागौर टीम विजेता रही, शिक्षा और राजकीय सेवाओं में चयन पर किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेल भावना से खेलें और थीम ‘क्रिकेट तो एक बहाना है, असल मकसद दिलों को मिलाना है’ को अमल में लाएं- डीएसपी जितेन्द्र सिंह चारण,

लाडनूं में सैयद समाज की प्रदेश स्तरीय ‘सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल)- 3’ में लाडनूं को हराकर नागौर टीम विजेता रही, शिक्षा और राजकीय सेवाओं में चयन पर किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय डॉ. एस.आर. गुहराय स्टेडियम में सैयद प्रीमियर लीग (SPL-3) के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को लाडनूं और नागौर टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नागौर टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में लाडनूं टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे नागौर टीम ने आसानी से हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर दर्शक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मैच के साक्षी बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता नजीर सिद्दीकी साहब (अभियोजन अधिकारी, राजगढ़-चूरू) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह चारण (उप पुलिस अधीक्षक, लाडनूं) थे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और टूर्नामेंट की थीम ‘क्रिकेट तो एक बहाना है, असल मकसद दिलों को मिलाना है’ को अमल में लाने का संदेश दिया। टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि इसमें सैयद समाज के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं राजकीय सेवाओं में चयनित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। पुरस्कारों में बेस्ट बल्लेबाज का खिताब फरहत अली (अल्ताफ) को, बेस्ट बॉलर शाहरुख (नागौर) को तथा बेस्ट फील्डर सैयद अमन (बेसवा) को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी फरहत अली (अल्ताफ) को प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में लाडनूं, जयपुर, डीडवाना, कुचामन, सुजानगढ़, बेसवा, फतेहपुर, सीकर, रोल, नागौर, बाड़मेर, मुंबई व माउंट आबू से सैयद समाज के क्रिकेट प्रेमी, विभिन्न शहरों की कमेटियां एवं खिलाड़ी शामिल हुए।आयोजन को सफल बनाने में सैयद मोहम्मद मुश्ताक, सैयद मोहम्मद आसिफ, सैयद नदीम, सैयद आमीन, सैयद खुर्शीद अहमद (अध्यक्ष, एसपीएल लाडनूं कमेटी), सैयद साबिर अली, सैयद मुस्तफा, सैयद अनवर अली, सैयद फरहत अली (एसपीएल फाउंडर), सूफी सैयद मोहम्मद इक़बाल अशरफी व मीडिया प्रभारी सैयद इरफान अली (जी.एम.) सहित सैयद समाज के युवाओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली। इस आयोजन से खेल को बढ़ावा मिलने के साथ ही सैयद समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी बढावा मिला और ‘क्रिकेट तो एक बहाना है, असल मकसद दिलों को मिलाना है’ की थीम सार्थक सिद्ध हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now