लाडनूं में एकत्र होंगे नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की लाडनूं में बैठक 10 मई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एकत्र होंगे नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि,

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की लाडनूं में बैठक 10 मई को

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज की गतिविधियों को विस्तार देने और आगामी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए 10 मई को जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक लाडनूं में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान गजेंद्र परिहार ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा जिला नागौर एवं डीडवाना-कुचामन की एक संयुक्त बैठक आगामी 10 मई रविवार को प्रातः 10 बजे आर्यसमाज लाडनूं में रखी गई है। लाडनूं में आयोज्य इस बैठक में आर्य उप प्रतिनिधि सभा के नए चुनाव पर चर्चा करने के साथ ही जिले की समस्त आर्य समाजों की गतिविधियों व प्रकल्पों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म शताब्दी के अवसर पर किए गए कार्यक्रमों व भविष्य में भी ऋषि के मिशन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना है। आर्य समाज लाडनूं के प्रधान जगदीश यायावर ने बताया कि इस बैठक में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रधान, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी व सभी आर्य समाज के प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक के दौरान वैदिक यज्ञ व सत्संग, आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार, यज्ञ की महिमा का वर्णन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का कार्यक्रम भी रहेगा। इस अवसर पर यज्ञ और वेदमार्ग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। यायावर ने बताया कि लाडनूं आर्य समाज मंदिर में इस बैठक का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में आर्य समाज लाडनूं के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी तरह की तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now