*लाडनूं में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 21 जुलाई को* तैयारियां व जन सम्पर्क अभियान तेज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*लाडनूं में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 21 जुलाई को*

तैयारियां व जन सम्पर्क अभियान तेज

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय ग्रामोत्थान छात्रावास के तत्वावधान में छात्रावास परिसर में लाडनूं जाट समाज का जाट प्रतिभा सम्मान समारोह 21 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। ग्रामोत्थान छात्रावास के अध्यक्ष डॉ. रिद्धकरण बेनीवाल ने बताया कि समाज के प्रतिभावान बालक एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा होंगे। अध्यक्षता नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, राजस्व उपनिवेशन और सैनिक कल्याण राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, वरिष्ठ आईएएस आरूषि मलिक, पंचायत समिति लाडनूं के प्रधान हनुमानराम कासनियां, सेवानिवृत्त आरएएस जस्साराम सिहाग, अपर कमिश्नर परिवहन विभाग (से.नि.) डा. नानूराम चोयल, शंकरलाल बगड़िया, भगवान राम कालेर आदि होंगे।

गांव-गांव जन सम्पर्क जारी

ग्रामोत्थान छात्रावास समिति के उपाध्यक्ष हरनाथ पूनियां ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर निम्बी, रताऊ, गेनाणा, ओडींट, सुनारी, मीठड़ी, तंवरा, रोड़ू, जसवंतगढ़, रिंगण, लैडी, कसूम्बी सहित अनेक गांवों में जन सम्पर्क कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियां तेज

ग्रामोत्थान छात्रावास के सचिव डॉ. परसाराम बैन्धा ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां बांट दी गई है, जिसको लेकर समाज के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now