जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां जोरों पर, 9 अक्टूबर को मनाएंगे हजरत का जन्मदिन, मस्जिदों को सजाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां जोरों पर, 9 अक्टूबर को मनाएंगे हजरत का जन्मदिन, मस्जिदों को सजाया

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा सहित निकटवर्ती गांव रूण, खजवाना, संखवास, गवालू और गागुड़ा भटनोखा सहित आसपास के सभी गांवो में मुस्लिम बंधु ईद मिलादुन्नबी का त्योहार 9 अक्टूबर रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। मौलाना सोहराब आलम ने बताया कि पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेहीवसल्लम के पैदाइश के दिन को ईद मिलादुन्नबी के तौर पर मुस्लिम बंधु मनाते हैं। इस दिन सभी धर्म प्रेमी खीर बनाते हैं और जगह जगह जन्मदिन के उपलक्ष में लड्डू बांटते हैं। इसी तरह हर घर में इस दिन कुरानशरीफ पाठ का तथा मस्जिद, मदरसों में हुजूर की शान में मिलाद शरीफ का भी आयोजन होगा। इस पर्व को लेकर मूंडवा सहित आसपास के सभी गांवो में समाज बंधुओं की देखरेख में कार्यक्रम होंगे।गांव-गांव में मुस्लिम बंधु अपने घरों पर इस्लामी झंडे लगा रहें हैं और रंग-बिरंगी रोशनी से घरों और मस्जिद मदरसों को सजाया जा रहा हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now