राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों ने किया पटवारियों व गिरदावरों के ज्ञापन का विरोध सकारात्मक कार्रवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों ने किया पटवारियों व गिरदावरों के ज्ञापन का विरोध

सकारात्मक कार्रवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से मुख्य सचिव के नाम से एक ज्ञापन यहां उपखंड कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में अपना पक्ष रखते हुए राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने तहसीलदार सेवा नियम 1956 के नियम 9 एवं अनुसूची-1 में संशोधन के सम्बंध में पटवार संघ व गिरदावर संघ द्वारा गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत ज्ञापन का विरोध दर्ज करवाया गया है। 26 बिन्दुओं के इस ज्ञापन को देने वालों में वरिष्ठ सहायक वीरेन्द्र कुमार जाट, बाबूलाल, डबल एओ हरदयाल सिंह, मो. फिरोज, कनिष्ठ सहायक गणेशमल ढाका, सुरेन्द्र शामिल थे। ज्ञापन में गत 8 फरवरी को पटवार संघ व गिरदावर संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन को औचित्यहीन और राजस्व विभाग के वर्ग संघर्ष पैदा करने वाला बताया गया है। ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति कोटे में किसी प्रकार की छोडछाड़ नहीं करने की मांग की है। साथ ही अपने ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही करने की उम्मीद जताते हुए अन्यथा आंदोलन का कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के गठन को मंत्रालयिक संवर्ग के हितों पर कुठाराघात करने एवं वर्ग विभेद की नीति को अपनाते हुए आपस में लड़ाने का कार्य करने का आरोप लगाया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now