स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आता है सकारात्मक परिवर्तन- शेखावत, हाइक कार्यक्रम में स्काउट-गाइड गए मोरपा माताजी मंदिर, की गई साफ-सफाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आता है सकारात्मक परिवर्तन- शेखावत,

हाइक कार्यक्रम में स्काउट-गाइड गए मोरपा माताजी मंदिर, की गई साफ-सफाई

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। स्थनीय बालचर संघ की गाइड कमिश्नर अनूप शेखावत ने स्काउट गाइड से कहा है कि शिविरों के आयोजन से स्काउट-गाइड के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वे अच्छा इंसान बन पाते हैं। यहां से सीखे गये कार्यों को अपनी स्कूलो में जाकर भी लागू करने चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्थानीय स्काउट प्रधान विकास सिंघवी और समाजसेवी रामस्वरूप सामरिया कुचेरा थे। रामस्वरूप सामरिया ने स्काउट गाइड शिविर की व्यवस्थाओ में सहयोग के लिए 21 हजार रूपयों का अर्थ-सहयोग किया। स्काउट गाइड के तृतीय सोपान के चतुर्थ दिन गाजू सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम गोदारा ने ध्वजारोहण किया।
सोपान के चतुर्थ दिवस स्काउट गाइड का हाइक कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें सभी स्काउट-गाइड को पालड़ी जोधा के मोरपा माताजी मंदिर ले जाया गया। स्काउट गाइड द्वारा मोरपा माता मंदिर के आस पास के स्थानांे की साफ-सफाई की गई। स्काउट सचिव गजेन्द्र गेपाला ने हाइक में सेवा भावना के बारे में जानकारी दी। प्रधानातार्य सतार खान ने बताया कि संस्कारो की कमी के कारण सेवा-भावना में कमी आ रही है, जिससे एक विकसित समाज का निर्माण बाधक हो रहा है। इस अवसर पर हनीफ मोहम्मद, हरिओम तिवाड़ी, विष्णुदयाल शर्मा, दिनेश मुंडेल, बस्तीराम खोजा, राधाकृष्ण सेवर, संतोष चैधरी, रामकिशोर डिडेल, आत्माराम टाक, धर्माराम, ताराचंद बड़ौला, ज्योति गेपाला, सुमित्रा, हुक्मीचंद आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now