डीडवाना से कुचामन तक नई रेल लाईन बनाने की मांग, समाजसेवी प्रभात वर्मा ने लिखा रेलमंत्री को पत्र,    मात्र 45 किमी की यह रेल लाईन बनने से जयपुर के लिए संभव होगी रेल सुविधा और दूरी भी 77 किमी कम होगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना से कुचामन तक नई रेल लाईन बनाने की मांग, समाजसेवी प्रभात वर्मा ने लिखा रेलमंत्री को पत्र,

  

मात्र 45 किमी की यह रेल लाईन बनने से जयपुर के लिए संभव होगी रेल सुविधा और दूरी भी 77 किमी कम होगी

लाडनूं। रेलवे सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार व सुधार को लेकर संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर प्रदेश की राजधानी जयपुर से डीडवाना को जोड़ने के लिए डीडवाना-कुचामनसिटी नई रेल लाइन बनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि जयपुर से डीडवाना व आसपास की तहसीलों व गांवों को प्रदेश की राजधानी जयपुर से सीधे जोड़ने हेतु डीडवाना-कुचामनसिटी नई रेल लाइन बनाई जानी आवश्यक है। वर्तमान में डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़ तहसीलों व विधानसभा क्षेत्रों व आसपास के सैंकड़ों गांवों के प्रवासियों व निवासियों के आवागमन हेतु रेलमार्ग से जयपुर जाने की कोई व्यवहारिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर डीडवाना से कुचामनसिटी तक की रेललाइन बन जाती है, तो डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़ व आसपास के गांवों का जयपुर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। डीडवाना से कुचामनसिटी रेल लाइन की दूरी मात्र 45 किमी ही होगी, जिससे इसकी लागत बहुत कम आएगी। इस लाइन के बन जाने से डीडवाना से जयपुर तक की दूरी मात्र 151 किमी ही रह जाएगी, जो वर्तमान में वाया डेगाना जाने से 228 किमी पड़ती है। इस तरह डीडवाना, लाडनूं व सुजानगढ़ से जयपुर की दूरी में 77 किमी की बचत हो जाएगी। वाया डेगाना जयपुर जाने हेतु वर्तमान में कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।

उद्यमियों, किसानों, प्रवासियों को मिलेगा लाभ

इस लाइन के बन जाने से इस क्षेत्र के प्रवासियों, नमक उत्पादकों, प्याज, जीरा, मूंगफली, इसबगोल, जैतून की खेती करने वाले किसानों व व्यापारियों, भुजिया, पापड़, बड़ी, चुरी व खाटा बनाने वाले लघु व कुटीर उद्यमियों, मरीजों व कर्मचारियों को बहुत फायदा हो सकेगा। इन छोटी सी नई रेल लाईन के डले जाने से आजादी के 75 वर्षों के बाद भी जो गांव रेल सेवा से नहीं जुड़े हंै, उनको भी रेल सेवा का लाभ मिल जाएगा। इस रेल लाइन के लिए नागौर के वर्तमान सांसद, डीडवाना व लाडनूं के वर्तमान विधायक व लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़, जायल व नावां के पूर्व विधायक भी पत्र लिखकर मांग कर  चुके है। इससे इसका महतव जाहिर होता है। इस लाइन के बन जाने से प्रदेश व देश की राजधानियों को जोड़ने का एक और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा इस लाइन के बन जाने से कई लंबी दूरी की नई गाड़ियों का संचालन भी संभव हो सकेगा, क्योंकि रिवर्सल की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसलिए इस नई रेल लाइन को बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now