पौधारोपण करके सभी सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत, तेलियान युवा कमेटी के युवाओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पौधारोपण करके सभी सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत,

तेलियान युवा कमेटी के युवाओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम जसवंतगढ़ में युवाओं ने पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया। तेलियान युवा कमेटी के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जसवंतगढ के वार्ड सं. 1 में स्थित श्री श्याम स्टेडियम में किया गया, जहां कमेटी के युवाओं ने पौधारोपण किया। आसिफ गाॅैरी ने बताया कि सभी युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे सभी मिलकर मानसून से पहले ग्राम के सार्वजनिक स्थानों पर 200 पौधे लगाएंगे और उसकी सार-सम्भाल के लिए अलग-अलग युवाओं को कमेटी बनाई जाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी के युवाओं द्वारा पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर उनकी भी देखभाल की जा रही है। इस अवसर पर कमेटी के मुन्ना गौरी, असगर गौरी, सुभाष स्वामी, आसिफ गौरी, इमरान मलिक, आसिफ अगवान, अरबाज गजनी, गुलजार सिलावट आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now