रास्ते में जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रास्ते में जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा के वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने पानी जमा होने की समस्या को लेकर तहसीलदार मनीराम खींचड़ को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 5 के बाग के कोने के पास पिछ्ले 15 दिनों से पानी भरा हुआ है, गंदा पानी फैलने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। 15 दिनों से पानी के जमाव के कारण बहुत मच्छर हो गये और बीमारियां फैलने की समस्या बन गई है। पानी के भराव के कारण आसपास के मकानों की दीवारें भी कमजोर हो रही है। पानी जमाव के पास गली में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत पर शोक बैठक के लिए आने जाने में भी परेशानी हो रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now