महिलाओं के ट्रस्ट श्री अमृतम ट्रस्ट के भवन का शिलान्यास समारोह पूर्वक सम्पन्न, श्री डूंगरगढ़ से आए संस्कारकों ने करवाया जैन संस्कार विधि से शिलान्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं के ट्रस्ट श्री अमृतम ट्रस्ट के भवन का शिलान्यास समारोह पूर्वक सम्पन्न,

श्री डूंगरगढ़ से आए संस्कारकों ने करवाया जैन संस्कार विधि से शिलान्यास

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पहली पट्टी जैन विश्व भारती के पास तेरापंथ महिला मंडल के प्रस्तावित भवन अमृतम ट्रस्ट भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास जैन संस्कार विधि से डूंगरगढ़ के संस्कारकों ने संपन्न करवाया। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत नीता नाहर व राज कोचर ने किया‌।

महिला श्रमशक्ति का प्रतीक है अमृतम् ट्रस्ट भवन

कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा ने महिला मंडल के इस कार्य को एक विकासशील कदम बताया तथा इस भवन का निर्माण होने को महिला समाज की श्रमशक्ति का परिचायक बताया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रीति जैन घोषल ने अमृतम् भवन के निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में महिला शक्ति की विशेष भूमिका रहेगी। गौरतलब है कि इस ट्रस्ट में शामिल सभी सदस्या महिलाएं ही हैं।

ये सब रहे उपस्थित

कार्यक्रम में श्री अमृतम ट्रस्ट की मन्त्री शोभा दूगड़, कोषाध्यक्ष सुमन गोलछा, ट्रस्टी पुष्पा बैद, सुशीला बोकड़िया आदि उपस्थित रही। साथ ही तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला बैद, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, समाजसेवी सुरेंद्र घोषल, वरिष्ठ समाज सेवी उम्मेद सिंह बोकाडिया, युवक परिषद के मंत्री राजकुमार चौरडिया, ओसवाल सभा के मूलचंद डागा, जेएसटी के राकेश कोचर, आलोक खटेड़, राजेंद्र खटेड़, सुनीता वर्मा, चंद्रेश गोलछा आदि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now