स्पा सेंटर के नाम पर वेश्यावृत्ति करवाने का मुख्य आरोपी आठ माह बाद गिरफ्तार, आठ माह पूर्व दबिश देकर पकड़े थे सात आरोपी, बाहर से लाई जाती थी लड़कियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्पा सेंटर के नाम पर वेश्यावृत्ति करवाने का मुख्य आरोपी आठ माह बाद गिरफ्तार,

आठ माह पूर्व दबिश देकर पकड़े थे सात आरोपी, बाहर से लाई जाती थी लड़कियां

नागौर। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा अवैध देह व्यापार के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी स्पा सेन्टर के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जोधपुर जिले के फलौदी से पकड़ा था। पुलिस ने गत 17 फरवरी को नागौर में बीकानेर रोड़ पर स्थित स्पा सेन्टर पर दबिश देकर अवैध देह व्यापार (वैश्यावृति) में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस की अवैध देह व्यापार के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 8 माह से फरार मुख्य अभियुक्त गजेन्द्र राव (38) पुत्र सुरजमल राव निवासी कुम्हारों का जाव फालना थाना बाली जिला पाली को फलौदी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

गौरतलब है कि गत 17 फरवरी को वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा मय जाप्ता द्वारा मुखबिर की इत्तला पर नागौर में बीकानेर रोड़ पर स्वामी बुधा स्पा हाऊस में बाहर की लड़कियों को बुला कर वेश्यावृति का धंधा करवाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुये मौके से 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सं. 111 दिनांक 17.02.2022 धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में दर्ज किया गया था।

सूचनाओं व तकनीक से पकड़ा आरोपी

एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक नागौर राजेश मीना तथा वृताधिकारी विनोद कुमार सीपा के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थाने के थानाधिकारी हनुमानसिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इस प्रकरण के अभियुक्त गजेन्द्र राव पुत्र सुरजमल जाति राव उम्र 38 साल निवासी कुम्हारों का जाव फालना थाना बाली, जिला पाली को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में किए गए 7 अभियुक्तों के बाद यह मुख्य आरोपी स्पा सेंटर के संचालक गजेन्द्र राव रूपोश चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी हनुमानसिंह चौधरी मय टीम उप निरीक्षक गणपतराम, मुख्य आरक्षी लुकमान, सिपाही प्रेमराज, भुगानाराम व नीलू ने लगातार तकनीकी आधार पर व आसूचना संकलित कर कार्यवाही करते हुवे प्रकरण में करीब 8 माह से फरार मुख्य आरोपी का पता लगा कर फलौदी से पकड़ कर गिरफ्तार किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now