तपोमय था मदनलाल सैनी का पूरा जीवन, कभी सिद्धांतों से नहीं किया समझौता- केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री यूपी,
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सैनी समाज के सर्वमान्य नेता रहे मदनलाल सैनी की आदमकद मूर्ति का अनावरण
सीकर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सैनी समाज के सर्वमान्य नेता रहे मदनलाल सैनी की प्रतिमा का अनावरण 13 जुलाई को किया गया। सीकर के राधाकृष्ण पुरा पंचायत भवन के पास मदनलाल सैनी समिति भवन में इसका मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति अनावरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रेमसिंह बाजौर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद भागीरथ चैधरी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा युवा मोर्चा के सीकर जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला सर्वदर्शन अखाड़ा मंडल समिति के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेश आचार्य महाराज, पारसनाथ, साध्वी योगश्री, स्वामी अनादि सरस्वती, साध्वी अजमेर का संत सानिध्य रहा।
हमेशा याद रखा जाएगा उनका त्याग
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय मदनलाल सैनी का जीवन हमेशा तपोभूमि की जैसे रहा। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक पार्टी के लिए काम किया। अपने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल में उन्होंने राजस्थान में 25 में से 25 लोकसभा सीटें जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत किया था। मुझे यह कहते हुए खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मदन लाल सैनी ने एक साथ काम किया। पार्टी उनके त्याग को हमेशा याद रखेगी उन्होंने अपने जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था।
निडरता से किया सदैव कार्य, न झुके- न चुके
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जो उनके जुबान पर रहता था, वही मन में रहता था। उन्होंने अपने जीवन में किसानों-मजदूरों के लिए संघर्ष किया। उनके लिए पद के कोई बड़े मायने कभी नहीं रहे। वे हमेशा गरीबों के दास बन कर जीए। वे अपने जीवन में कभी झुके नहीं और कभी चुके भी नहीं। वे हमेशा निडर होकर अपना काम करते थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों से हमें सदैव सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होने सैनी के साथ अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वे बेबाक और साफ-दिल नेता थे। उन्होंने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी जनसंघ के जमाने से पार्टी के साथ जुडे़। उन्होंने संगठन में सामान्य कार्यकर्ता से किसान मोर्चा में काम किया और प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना सफर तय किया तथा जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक और राज्यसभा के सदस्य रहें। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता रही कि कितनी ही बड़ी सफलता ने उनका जमीन से जुड़ाव समाप्त नहीं किया। मन के इतने सच्चे थे, कि जो अंदर होता वही जुबां पर आ जाता था। उन्होंने किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया, भारतीय मजदूर संघ से लंबे समय तक जुडे़ रहे। उनकी इसी सादगी और संघर्ष के कायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे हैं। जब जनसंघ के समय पार्टी के लिए नारे लगते थे, जिन दियों में तेल नहीं, देश चलाना खेल नहीं, लेकिन आज वो दिया भाजपा के रूप में प्रकाशमान है और विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने अप्रत्यक्ष रूप से गोविन्द डोटासरा के आरएसएस को बिल में घुसाने के बयान का जवाब भी दिया और उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बिल में घुसाने वाले खुद बिल में घुस जायेगा। बिल में वो घुसेंगे जो राष्ट्रद्रोही हैं। देशभक्त न कभी रुके हैं न झुके हैं, हमेशा आगे बढे हैं।
इन सबने उपस्थित होकर दी श्रद्धांजलि
इस आदमकद प्रमिता के अनावरण के अवसर पर जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, सैनी समाज के नेजा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मदन लाल सैनी की धर्मपत्नी पतासी देवी, उनके सुपुत्र मनोज कुमार, पुत्रवधू रेणुका सैनी, उनके छोटे भाई जगदीश सैनी, मूर्ति निर्माता महावीर और निर्मला कुलहरी, कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी भादरा, सैनी समाज के अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड के साथ डॉ. नेकी राम आर्य, प्रसिद्ध इतिहासकार महावीर पुरोहित भी उपस्ािित रहे। इस अवसर पर भाजपा की सीकर जिलाध्यक्ष इंदिरा चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी व महेश शर्मा, झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष पवन मवांडिया, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला उपप्रमुख ताराचंद, खंडेला के पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक केडी बाबर, धोद के पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, किसान नेता झाबर सिंह खर्रा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुमन कुलहरी गढ़वाल सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सैनी समाज के लोग उपस्थित रहे। लाडनूं सो कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कुशवाहाा-सैनी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य सैनी, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, देवाराम पटेल, चम्पालाल भाटी, बंशीधर सूईवाल, भंवरलाल सैनी दुजार आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय मदन लाल सैनी के परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।