पूरा विश्व कायल है गांधी के अहिंसा व शांति के सिद्धांतों तथा सत्य के प्रयोगों का- एसडीएम गढवाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांधी जयंती पर किया गांधी को याद, सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

लाडनूं। उपखंड प्रशासन की ओर से यहां विश्व अहिंसा दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले यहां गाधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमालाओं और फूलों को अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामुहिक गायन किया गया।

सर्व धर्म प्रार्थना सभा मैं भजनों की प्रस्तुति

इसके बाद स्थानीय राजकीय केशर देवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सर्व धर्म प्रार्थना सभा’ का ब्लॉक स्तरीय आयोजन किया गया। इस में सर्व धर्म प्रार्थना एवं गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तैने कहिए, जे पीर पराई जाणै रे….’ और ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल…’, ‘धर्म हो एक ही सच्चा…’ आदि का सामूहिक गायन किया गया। अशोक शर्मा ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन को बच्चों के साथ गाया।

गांधी दर्शन के साथ योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल ने महात्मा गांधी के अवदानों और विश्व भर में फैले उनके अहिंसा व शांति के सिद्धांतों तथा सत्य के प्रयोगों के बारे में बताया। एसडीएम ने इस अवसर पर चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना व अन्य सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इन योजनाओं का लाभ ग्राउंड स्तर पर दिलाने की बात कही। तहसीलदार डा. सुरेंद्र भास्कर ने गांधीजी व शास्त्रीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र भाटी ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारियां दी। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल ने गांधीजी के अहिंसा व सत्याग्रह पर प्रकाश डाला और देश की आजादी में उनकी अहम् भूमिका पर चर्चा की। डॉ. भरत पारीक ने चिरंजीवी योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए सभी को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।

इन सबकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में गांधी दर्शन समिति की सदस्या व पार्षद सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर, उप कोष अधिकारी शंकर लाल, नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक संजय बारासा आदि मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व पूजन के बाद किया गया, जिसमें अतिथियों के स्वागत-सत्कार एवं स्वागत गीत के बाद अन्य कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का संचालन सरोज बाला ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ओम शंकर गर्वा ने आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के श्रेष्ठ रिजल्ट व नामांकन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी सांवरमल शर्मा, आर.पी. रघुनाथ घोटिया, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लीलाधर स्वामी, सीताराम टेलर, अशोक शर्मा, घनश्याम स्वामी, वन विभाग से भंवर लाल रेंजर, विद्यालय स्टाफ में विजय सिंह चौहान, दयाराम मारोठिया, कृष्ण गोपाल राठी, वेद प्रकाश, परमेश्वरी, पूनम चौधरी, प्रेमलता, रामगोपाल, रीना शर्मा, शिवशंकर बोहरा, संतोष स्वामी, जगदीश, पवन मंडा, भवानी शंकर, विमला, संतोष कंवर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now