यह दुनिया चंद दिनों की है आखिर सबको जाना है – मौलाना जाकिर हुसैन साहब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

यह दुनिया चंद दिनों की है आखिर सबको जाना है – मौलाना जाकिर हुसैन साहब

मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। “हाथ से दिया लिया ही संग चलेगा, जहां तक हो सके भलाई के कार्य करते रहो।”पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी हाजी गुलाब खान जो हमें छोड़कर दुनिया से चले गए, आज उनके इसालेशवाब के लिए महफिल का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना नईम अख्तर ने कुरान की एक आयत इकरा बिस्मी रब्बी कल लज़ी खलक.. के तिलावत के साथ किया गया। तत्पश्चात शायरों द्वारा नबी की शान में एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश किया गया। नातिया कलाम पेश कर लोगों को सुभान-अल्लाह व माशा-अल्लाह कहने पर मजबूर कर दिया।

हर शख्स को मौत का मजा चखना है-मौलाना – हब्बीबुल्लाह साहब

दुनिया में हर आदमी आता है और चला जाता है दुनिया में हर शख्स को मौत का मजा चखना है कोई भी आदमी इस भ्रम में नहीं रहे कि वह नहीं मरेगा, इसीलिए अपने हाथों से अपनी कमाई के हिस्से में से गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद परिवारों को दान देते रहे। लेकिन हर शख्स को अल्लाह की इबादत समय-समय पर करनी चाहिए और मौत को कभी नहीं भूलना चाहिए, यह विचार गौसिया मदरसा के मौलाना हब्बीबुल्लाह साहब ने तकरीर के दौरान व्यक्त किए।
मौलाना जाकीर हुसैन साहब कुचेरा ने बयान किया कि आपको मालूम होना चाहिए मां जन्नत होती हैं और बाप जन्नत का दरवाजा होता है, इसीलिए मां-बाप की खिदमत(सेवा) करने वाला जन्नत (स्वर्ग) का हकदार होता है, हमें किसी भी हालत में सबसे पहले मां बाप की सेवा करके यह मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। इसी प्रकार इन्होंने नमाज पढ़ने को अहमियत दी।इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अगर आप बुरे काम करके सोचते हैं कि अल्लाह हमें माफ कर देगा यह भी आपका भ्रम है। इसीलिए हमेशा भलाई के कार्य करते रहो। मौके पर बाहर से आये मेहमान हजरत अल्लामा मौलाना जाकीर हुसैन साहब कुचेरा, हजरत मौलाना नईम अख्तर साहब मदरसा गरीब नवाज, हजरत मौलाना नाहिद अख्तर साहब मदीना मस्जिद, हजरत मौलाना अब्दुल सतार साहब रजा मस्जिद, मौलाना कारी तबरेज आलम साहब, हाफिज अहमद रजा साहब, मौलाना कारी गुलजार साहब मौलाना नाजिम फैजान मदरसा हाजी पीर बक्स, मौलाना सोहराब आलम साहब नूरानी मस्जिद, मौलाना मौलाना हबीबुल्लाह मदरसा इस्लामिया गौसिया ने कलाम पेश किये। और हजारो की संख्या मे गणमान्य नागरिक रात एक बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now