लाडनूं के गांव रोडू में पुलिस के पहरे में लगाया गया ट्रांसफार्मर, किया गया वोल्टेज का सुधार, दो सालों से लटका मामला कलेक्टर के हस्तक्षेप और पुलिस जाप्ता की मौजूदगी से हुआ हल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के गांव रोडू में पुलिस के पहरे में लगाया गया ट्रांसफार्मर, किया गया वोल्टेज का सुधार,

दो सालों से लटका मामला कलेक्टर के हस्तक्षेप और पुलिस जाप्ता की मौजूदगी से हुआ हल

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र के रोडू गांव में कम वोल्टेज से बिजली आने की समस्या के चलते और गांव के ही कुछ लोगों के विरोध के कारण वहां स्थिति में सुधार संभव नहीं हो पाने पर कलेक्टर के हस्तक्षेप और पुलिस इमदाद के साथ ट्रांसफार्मर लगाया जाकर बिजली सुधार किया गया है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लाडनूं ग्रामीण के सहायक अभियंता अवधेश कुमार बैरवा ने बताया कि लाडनूं के ग्राम रोडू के बेरी बास में ‘लो वोल्टेज’ समस्या के लिए तंत्र सुधार योजना बनाकर वर्ष 2024 से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। किन्तु कुछ ग्रामीणों द्वारा कार्य के विरोध किए जाने कारण यह कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा द्वारा गत 5 मई को रात्रि-चौपाल के दौरान इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए गए कि यहां वोल्टेज समस्या के लिए अगले 20 दिनों के भीतर ट्रांसफार्म लगाया जाए। इन निर्देशों की पालना में अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (पवस) एफ.आर. मीणा. द्वारा निगम के अधिशाषी अभियंता (पवस) लाडनूं, सहायक अभियंता (ग्रामीण) लाडनूं और कनिष्ठ अभिंयता (ग्रामीण) लाडनूं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के संबंध में एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना व जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश सियाग से भी समन्वय स्थापित किया गया। प्रशासनिक सहयोग एवं पुलिस सहायता के साथ कार्यवाही करते हुए वोल्टेज समस्या के लिए ट्रांसफार्मर रख कर तंत्र सुधार योजना के तहत कार्य पूर्ण कर दिया गया। बेरी बास रोडू में इस कार्य के पूर्ण होने से ग्राम रोडू बेरी बास में वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया है। ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now