लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की घोषणा, पानी-बिजली की समस्या का हल नहीं हुआ तो करेंगे भूख-हड़ताल, विधायक मुकेश भाकर का हल्ला बोल, उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन, दी बड़े आंदोलन की धमकी, लोगों ने मटकियां फोड़ी,प्रशासन ने कहा- स्थिति सुधर रही है 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की घोषणा, पानी-बिजली की समस्या का हल नहीं हुआ तो करेंगे भूख-हड़ताल,

विधायक मुकेश भाकर का हल्ला बोल, उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन, दी बड़े आंदोलन की धमकी, लोगों ने मटकियां फोड़ी, प्रशासन ने कहा- स्थिति सुधर रही है 

लाडनूं (kalamkala.in)। विधायक मुकेश भाकर ने शुक्रवार को यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुए लाडनूं की पानी व बिजली की समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर समय रहते उन्होंने जनता को पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं की तो गुरुवार से वे भूख-हड़ताल पर बैठेंगे, जिसमें सरकारी अधिकारियों के कार्यालय समय तक वे बिना जल और भोजन के धरने पर बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि यह आंदोलन विशाल रूप धारण करेगा। विधायक भाकर ने तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय के साथ पानी व बिजली के अधिकारियों को बुला कर वार्ता भी की और समस्या समाधान की मांग रखी। विधायक के साथ धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने भी पहुंच कर मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने सरकार के साथ ही जलदाय विभाग व बिजली विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए ग्रामीण भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भी पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ही नहीं प्रभारी मंत्री पर भी गरजे विधायक

लाडनूं शहर में पानी व बिजली की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधायक मुकेश भाकर ने उपखंड कार्यालय पर हल्ला बोल दिया। विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में शुक्रवार को उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए पानी की समस्याओं को लेकर विरोध जताया तथा भाजपा सरकार व प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के खिलाफ जम कर बोले।इस धरने के दौरान विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे उपखंड कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री गांवों में अपना स्वागत करवाते और साफे पहनते घूम रहे हैं। इस मौके पर विधायक मुकेश भाकर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि लाडनूं शहर में पिछले कई दिनों से पानी की भयंकर समस्या व्याप्त है। शहर के अनेक इलाकों में भीषण पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न हो रखी है। अनेक इलाकों में 8 से 10 दिनों के अंतराल से पानी दिया जा रहा है और जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा, जिससे समूचे क्षेत्र की जनता पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने बिजली विभाग द्वारा भी अघोषित रूप से की जा रही बिजली की कटौती को अनुचित बताया और कहा कि भीषण गर्मी का दौर जारी है, इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा घंटों तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है। उनके साथ के लोगों ने कहा कि लाडनूं शहर में पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने से शहरवासियों का हाल बेहाल है। शहर में कहीं 15 दिनों से तो कहीं 10 दिनों से एक बार पानी की सप्लाई दी जाती है।

अधिकारियों ने दिलाया समाधान का पूरा भरोसा

इस दौरान मौके पर विधायक व जलदाय विभाग के अधिकारियों के बीच उपखण्ड कार्यालय में बैठक हुई, जिसमे जलदाय विभाग के अधिकारियों ने नहर बंदी के कारण पेयजल की कमी का हवाला देते हुए प्रभावित स्थानों पर शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान करने और अत्यधिक संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति किए जाने का आश्वासन दिया। पानी की समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरबंदी के कारण पानी की व्यवस्था बिगड़ी थी। कल से नहर वापस शुरू हो चुकी है और अब व्यवस्था बिल्कुल सुधर जाएगी। अब शहर में पहले की भांति पानी की नियमित सप्लाई की जाएगी। दूसरी तरफ विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर पांच दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विधायक मुकेश भाकर के विरोध-प्रदर्शन करने में लाडनूं पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनियां, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खान लाडवाण, उपाध्यक्ष मुकेश खींची, पार्षद नौशाद अली सिसोदिया, हाजी सतार खां, नदीम बल्खी, अयूब खान मोयल, मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी आदि के साथ शहर के नागरिक एवं ग्रामीण क्षेत्र से कई सरपंच व ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now