नगर पालिका के रैन बसेरा में टीवी लगा और रजाई-बिस्तर की हुई पर्याप्त व्यवस्था, ईओ ने निरीक्षण करके कहा- प्रभारी अपने व्यवहार में सुधार लाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका के रैन बसेरा में टीवी लगा और रजाई-बिस्तर की हुई पर्याप्त व्यवस्था,

ईओ ने निरीक्षण करके कहा- प्रभारी अपने व्यवहार में सुधार लाए

लाडनूं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीणा ने यहां बढती हुई सर्दी को ध्यान में रखते हुए यहां रैन बसेरों का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं देखी। यहां स्टेडियम परिसर में स्थित रैन बसेरा में पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रभारी को इसके लिए खासी फटकार भी लगाई थी, जिसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार पाया गया। मात्र चार दिनों के अंतराल में व्यवस्थाओं में परिवर्तन आ पाया हैं। इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी मीणा द्वारा इस रैन बसेरा के आकस्मिक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिली थी। यहां सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और ओढ़ने व बिछाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
चार दिनों में आया पर्याप्त सुधार
अब इस रैन बसेरे में जरूरतमंदों के लिए सोने-ओढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में रजाई और गद्दे पाए गए। रैन बसेरा में एक टीवी की भी व्यवस्था की गई है। ईओ मीणा के अनुसार शहर में एक भी व्यक्ति सर्दी सु ठिठुरना नहीं चाहिए। यह रैन बसेरा जरूरतमंद के लिए ठंड के मौसम में वरदान साबित होगा। इसलिए रैन बसेरा में किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था असहनीय है। उन्होंने प्रभारी को रैन बसेरा में आने वाले सभी जरूरतमंदों के साथ किए जाने वाले व्यवहार में भी सुधार किए जाने एवं उन्हें पूरी सुविधाएं उपलबध करवाए जाने के निर्देश दिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now