लाडनूं के धूड़ीला में चलती कार में आई आग की चपेट में , कार सवार ड्राइवर समेत सभी के समय पर बाहर निकलने से जान बची

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के धूड़ीला में चलती कार में आई आग की चपेट में , कार सवार ड्राइवर समेत सभी के समय पर बाहर निकलने से जान बची

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र में नेशनल हाईवे सं. 458 पर धूड़ीला बस स्टैंड के पास एक चलती कार आग में आग लग गई, लेकिन कार में सवार सभी सवारियों के समय पर नीचे उतर जाने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह कार बीदासर से जायल की तरफ जा रही थी, कार में चलते-चलते ही अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई और कुछ ही देर में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। सड़क पर दौड़ रही कार में चालक को कुछ तार जलने जैसी गंध आई, तो उसने कार को सड़क के किनारे पर रोक दिया और बोनट खोल कर देखा तो उसे आग लगी हुई देखी। तत्काल सभी सवारियों को कार से नीचे उतार दिया गया और उनके नीचे उतरते ही कार धूं-धूं कर आग की लपटों में समा गई। कार में सवार 5 लोगों की जान सूझबूझ के कारण बच गई। इस कार में संजय (27) पुत्र जयराम यादव जायल, महेश (20) पुत्र नानूराम बीदासर, केसर देवी (42) पत्नी हीरालाल बीदासर सहित 2 बच्चे (6 वर्ष और 4 वर्ष) सवार थे। इस हादसे की सूचना मिलने पर निम्बी जोधां थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। लाडनूं से पहुंची दमकल की मदद से और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, सिर्फ कार का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now