परबतसर में श्री वीर तेजाजी पशु मेला 11 अगस्त से

SHARE:

Breking
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

परबतसर में श्री वीर तेजाजी पशु मेला 11 अगस्त से

नागौर । श्री वीर तेजाजी पशुमेला, परबतसर का आयोजन इस बार 11 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के लिए चौकीयों की स्थापना 7 अगस्त को होगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. गोविन्दराम चौधरी ने बताया कि यह पशु मेला राष्ट्रीय स्तर का पशु मेला है। इस मेले में विभिन्न राज्यों से भारी तादाद में पशु पालक एवं व्यापारी आते है। पशु मेले में नागौरी नस्ल के बैल, मारवाड़ी नस्ल के ऊंट, भैंसा व घोड़े क्रय विक्रय होते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान सहित समीपस्थ राज्यों से भी काफी तादाद में पशु पालक एवं व्यापारी इस मेले में आते है। इस वर्ष पशु मेले में विक्रय होकर जाने वाले पशुओं की रवानगी 15 अगस्त को शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि इस पशु मेले का आयोजन हर वर्ष हिन्दी तिथि मिति श्रवण शुक्ला पूर्णिमा से भाद्रपद कृष्णा अमावस्या तक सम्पन्न होता है। मेला चौकीयों की स्थापना एकादशी को होती है तथा विक्रय होने वाले पशुओं की रवानगी भी प्रायः भाद्रपद कृष्णा तृतीया / चतुर्थी को होती है।
उपनिदेशक चौधरी ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले पशुपालकों एवं व्यापारियों के साथ उन्हीं के राज्यों के असामाजिक तत्व भी कई बार यात्रा मे उनके साथ हो जाते है तथा यात्रा के दौरान उनके साथ जहरखुरानी की वारदात कर उन्हें लूट लेते है इसके लिए उन्हें सचेत करने की आवश्यकता है, ताकि किसी के साथ अप्रिय घटना घटित न होवे। उन्होंने बताया कि पशु पालक कृषक है, इसकी पुष्टि हेतु पशुपालक स्वयं की कृषि भूमि की जमाबंदी, परिचय पत्र संबंधित दस्तावेजो की प्रति भी साथ लावें। जिससे यह प्रमाणित हो सके कि मेले से पशु को कृषि कार्य हेतु ही ले जाया जा रहा है। पशुपालक / कृषक पशु मेले से तीन वर्ष से कम आयु के बैल बछड़ों का क्रय नहीं करें क्योंकि न्यायालय के निर्देशानुसार तीन वर्ष से कम आयु के बैल बछड़ों की राजस्थान से बाहर निकासी पर रोक है।
पशुपालन विभाग कुचामन सिटी के उपनिदेशक श्री चौधरी ने बताया कि मेले के अन्य ठेके 31 जुलाई को,दुकानों की नीलामी 1 और 2 अगस्त को,मेला चौकियों की स्थापना 7 अगस्त को,झंडारोहण 11 अगस्त को,सफेद चिट्ठी 11 अगस्त से,प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 से 14 अगस्त,पशु प्रतियोगिता 12 और 13 अगस्त को,पारितोषिक वितरण 14 अगस्त को और रवन्ना 15 अगस्त को होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now