रूण क्रिकेट प्रतियोगिता में शेरानी आबाद रही विजेता और खजवाना उपविजेता रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रूण क्रिकेट प्रतियोगिता में शेरानी आबाद रही विजेता और खजवाना उपविजेता रही

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर) गांव रूण में पिछले 15 दिनों से दरगाह मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शेरानी आबाद की टीम फाइनल मैच में विजेता घोषित की गई। एंपायर आसिफ अली, इंसाफ कुरैशी ने बताया 12 ओवर के फाइनल मैच में पहले खेलते हुए शेरानी आबाद की टीम ने 98 रन बनाए। जवाब में खजवाना की टीम 76 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह फाइनल मैच में 23 रन से खजवाना की टीम हार गई। इस प्रतियोगिता में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का इनाम जहूर सैरानी को दिया गया। विजेता टीम शेरानी आबाद को 31 हजार का पुरस्कार और ट्राफी दी गई। उपविजेता टीम खजवाना को 16 हजार नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मैच में पीसीसी सदस्य राघवेंद्र मिर्धा, प्रेमसुख पिचकिया, विकास जाखड़ खजवाना, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्यामसुंदर गोलिया, बीट अधिकारी सुरेश ग्वाला, मंगलाराम जावा सहित कई गणमान्य नागरिक और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। कॉमेंटरर बंटी चारण और नौशाद अली रहे। कार्यक्रम आयोजक तारीफ मोहम्मद, सद्दाम, फिरोज, तारूद्दीन, साजीद, आशीद, अलफाज, कासम अली, नजीर अली, समीर खान, बिलाल ने विजेता और उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों और एंपायर कॉमेंटर को मोमेंटो दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now