सत्संग मधुर सखियां ग्रुप की महिलाओं ने गौ सेवा के लिए दिए 46 हजार रूपए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सत्संग मधुर सखियां ग्रुप की महिलाओं ने गौ सेवा के लिए दिए 46 हजार रूपए

लाडनूं। गौवंश में काफी समय से महामारी के रूप में फैली लंपी वायरस बीमारी के चलते समाजसेवियों, युवावर्ग और महिला वर्ग सभी में सेवाभाव जागृत हुए हैं और गौसेवा के लिए सभी समर्पित भाव से जुट गए हैं। सभी किसी न किसी रूप में सेवाकार्य को अंजाम दे रहे हैं। शहर की कतिपय महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ ़कर हिस्सा लिया है। यहां धार्मिक कार्यक्रमों में संलग्न महिलाओं के समूह सत्संग मधुर सखियां ग्रुप ने महिलाओं के सहयोग से यहां की विभिन्न गौशालाओं में 46 हजार रूपयों की सहायता राशि गौसेवार्थ प्रदान की है। इस समूह की महिलाओं ने स्थानीय रामानंद गौशाला, तंवरा गौशाला, रामदेव गौशाला निंबीजोधा, गौधाम गौशाला, गौपुत्र सेना के सेवकों एवं सनातन मित्र मंडल के युवाओं एवं गौशालाओं में जाकर यह सहायता राशि प्रदान की है।। इन महिलाओं में सविता किल्ला, सुनीता वर्मा, गायत्री सोनी, कमला पटेल, सरोज सोनी, अंजना शर्मा आदि शामिल थी। महिलाओं की इस पहल सभी सराहना कर रहे हैं। गौसेवकों ने इसके लिए महिलाओं के प्रति आभार जताया है। इन महिलाओं ने बताया कि भविष्य में भी वे और उनका समूह गौसेवा में सहयेाग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now