पचास सालों से बंद पड़े रास्ते को खुलवा कर किसानों को पहुंचाई राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पचास सालों से बंद पड़े रास्ते को खुलवा कर किसानों को पहुंचाई राहत

लाडनूं। तहसील के ग्राम मिंडासरी में पिछले 50 सालों से बंद किए गए आम रास्ते को करीब सवा दो किलोमीटर की दूरी तक से राजस्व टीम द्वारा खुलवाया जाकर किसानों को राहत प्रदान की है। तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर के निर्देश पर नायब तहसीलदार निम्बीजोधां असलम खान के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से ग्राम पंचायत सांवराद के अन्तर्गत ग्राम मिंडासरी के खसरा नम्बर 19, 86 एवं 118 की किस्म गैर मुमकिन रास्ता पर से रास्ता खोलो अभियान 2020 के तहत रास्ते पर से अतिक्रमण हटाकर रास्ता पर आवागमन चालू किया गया। गौरतलब हैं कि उक्त बंद रास्ता 2.2 किलोमीटर विगत 50 वर्षों से बंद पड़ा था, जिससे संबंधित किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में बहुत परेशानी होती थी। इस रास्ते को खुलवाने पर आसपास के 50 खेतों में आवागमन सुगम हुआ है। राजस्व टीम में आरआई गिरधारी सिंह गुर्जर, पटवारी अनिल कुमार, पटवारी मांगीलाल, पटवारी दुलीचन्द मेघवाल, पटवारी सांवरमल साद एवं पटवारी दुर्गा कुमारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now