लाडनूं में पिंकअप की टक्कर से सड़क पार करते हुए बाड़मेर निवासी ट्रक खलासी की मौत हुई, श्री आनंद परिवार सेवा समिति ने किया परिजनों का सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पिंकअप की टक्कर से सड़क पार करते हुए बाड़मेर निवासी ट्रक खलासी की मौत हुई,

श्री आनंद परिवार सेवा समिति ने किया परिजनों का सहयोग

लाडनूं। राष्ट्रीय राजमार्ग सं.58 के नागौर- लाडनूं मार्ग में निम्बी जोधां टोल-बूथ के पास एक ट्रक के खलासी की मौत सड़क हादसे में हो गई। टोल नाके के करीब हाईवे को क्रॉस करते समय तेज रफ्तार से गुजर रही एक बेकाबू पिकअप ने उसको बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक खलासी रमजान पुत्र गुलु खान निवासी बाड़मेर था। वाहन चालक संघ के नागौर जिला अध्यक्ष सलीम खान ने शव को यहां राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव को श्री आनंद परिवार सेवा समिति के कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया व सदस्य धर्मेंद्र सांवराद, दीपक सिंह बडगूजर व पूरन सिंह जकरिया ने मृतक के परिवारजनों का सहयोग किया व उसके शव को बाड़मेर के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि श्री आनंद परिवार सेवा समिति लम्बे समय से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम कर रही है। रक्तदान शिविरों से लेकर अत्याचार पीड़ितों तक को न्याय दिलाने के लिए भी समिति सदैव आगे रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now