अनूठी प्रतिभा की धनी है लाडनूं की आलिया छींपा, 12 वर्षीया आलिया की कलाकृतियों को देख अचम्भा होता है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनूठी प्रतिभा की धनी है लाडनूं की आलिया छींपा,

12 वर्षीया आलिया की कलाकृतियों को देख अचम्भा होता है

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। कहते हैं प्रतिभा जन्मजात होती है, लेकिन उसे निखारने का सम्बल प्रदान करना जरूरी है। प्रतिभा को बचपन से ही उभरने का अवसर दिया जाता है तो उसमें अभूतपूर्व निखार आता है और कुछ नया कर गुजरने की कुव्वत पैदा हो जाती है। ऐसा ही कुछ महसूस होता है लाडनूं के छींपा समाज की सिर्फ आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीया बालिका आलिया की कला को देख कर। आलिया एक अद्भुत कलाकार है, उसकी कलाकृतियों को देख कर सहज ही विश्वास नहीं होता कि ये सब इस छोटी सी बालिका द्वारा किया गया सृजन है। आलिया यहां के स्टेशन रोड पर छींपा-दर्जियों के मौहल्ले में रहने वाले व्यापारी इब्राहिम छींपा की पौत्री और मो. इकबाल छींपा की पुत्री है। आलिया की एक बड़ी बहिन और एक छोटा भाई भी है, लेकिन अपने परिवार में वह कुछ अनूठी ही है। उसकी प्रतिभा की पहचान उसकी कृतियों से सहज ही हो जाती है। परिवार का सम्बल मिलने से यह प्रतिभा फलीभूत हो रही है। इस समाचार के साथ जो वीडियो दिया गया है, उसमें आलिया की कृतियों की झलक आप भी देख सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

‘ऑपरेशन विषनहस’ सफल- नेपाल में छुप कर राजस्थान में तस्करी का जाल फैलाए 75 हजार के इनामी और टॉप- 25 नार्को अपराधी सोहनलाल उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर साधु और माला विक्रेता के वेश में छिपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, देश की सीमा लांघ काठमांडू में छुपे अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को एएनटीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व आवेदकों की बैठक 12 अक्टूबर सोमवार को, करणी निवास में प्रातः 9 बजे होगी बैठक, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणीसिंह रहेंगे मौजूद 

शहर चुनें

Follow Us Now