लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान कार्यशाला, दुकानदारों को बांटे कागज के प्लेट व लिफाफे, दिलाया अखबार व फॉइल का उपयोग नहीं करने का संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान कार्यशाला,

दुकानदारों को बांटे कागज के प्लेट व लिफाफे, दिलाया अखबार व फॉइल का उपयोग नहीं करने का संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार संचालित कैंसर जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कैंसर जागरूकता अभियान लाडनूं की संयोजिका सुमन नाहटा ने फॉइल पेपर और न्यूजपेपर की हानियों के बारे में बताया तथा दुकानदारों से संकल्प करवाया कि वे फॉयल पेपर व न्यूजपेपर का उपयोग नहीं करेंगे। मंत्री राज कोचर ने बताया कागज की प्लेट और बटर-पेपर का उपयोग करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। उप मंत्री राजश्री भूतोड़िया ने कहा कि न्यूज़पेपर में हानिकारक स्याही होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती। कार्य समिति सदस्य मीनू बोथरा ने फॉयल पेपर का प्रयोग नहीं करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

कागज से बने डिस्पोजल्स व पोस्टर वितरित किए

कैंसर जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की पदाधिकारी व सदस्य बहिनें लाडनूं के राहुगेट व बस स्टेंड क्षेत्र में कचोरी, समोसे, पुचके आदि बनाने-बेचने वाले ठेलों पर पहुंची और अखबार के प्रयोग के मनुष्य के शरीर पर होने वाले नुकसान बताए तथा अखबार का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महिला मंडल की बहनों ने कागज से बनी प्लेटें एवं ठुंगे (लिफाफे) भी वितरित किए। साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से आए हुए अभियान से सम्बन्धित पोस्टरों का वितरण भी किया। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल की उप मंत्री अनीता चौरड़िया, कार्य समिति सदस्या सुनीता बैद, समता बोकड़िया, अंजू बोकड़िया, इंदु जैन आदि उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now