राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने की ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने की ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग

मुजफ्फरनगर (kalamkala.in)। राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने ही देश के दलित और अति पिछड़ों में शिक्षा की शुरुआत की। वे राष्ट्रीय सैनी सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की यहां गांधी कॉलोनी में बृजपाल सैनी के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने आगे कहा कि देश के दलितों पिछड़ों और महिलाओं में शिक्षा की क्रांति लाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले भारत रत्न के असली हकदार है। देश की जातिवादी व्यवस्था ने उनका यह हक छीना है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार से मांग की है कि वह दलित और अति पिछड़ों के हितैषी महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष में थाना भवन कस्बे में 13 अप्रैल को एक कार्यक्रम किए जाने की घोषणा भी की।

सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध काम करेगा संगठन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि संगठन सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अभियान चलाएगा। युवाओं के भविष्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी ने कहा कि युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ना होगा। मुजफ्फरनगर से डॉ. सुधीर सैनी को तीसरी बार भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बैठक में भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया। सभा में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजबंधु सैनी, राष्ट्रीय सचिव भोपाल सिंह सैनी, प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, दामोदर सैनी, जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, अशोक सैनी, रकमपाल सिंह सैनी, सत्यवीर सिंह सैनी, रघुपाल सिंह सैनी, यशपाल सैनी, बाबूराम सैनी, गजेसिंह सैनी, मोहित सैनी, देवांशु सैनी, पुरनचंद सैनी, मुकुल सैनी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now