बिना नम्बरी कार से आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाडनूं में होटल संचालक का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट के बाद लूट लिया, गोरेड़ी चौराहे स्थित सर्वोत्तम होटल से सफेद स्विफ्ट कार से संचालक को उठा कर विधायक निवास की तरफ ले जाकर लूटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना नम्बरी कार से आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाडनूं में होटल संचालक का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट के बाद लूट लिया,

गोरेड़ी चौराहे स्थित सर्वोत्तम होटल से सफेद स्विफ्ट कार से संचालक को उठा कर विधायक निवास की तरफ ले जाकर लूटा

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां निम्बी जोधां-लाडनूं रोड़ पर गोरेड़ी चौराहे के पास में सर्वोत्तम होटल करने वाले एक व्यक्ति का बिना नम्बरी गाड़ी से अपहरण कर ले जाने व मारपीट करके सोने की चैन, मोबाईल और रूपये लूटने की एक रिपोर्ट 4 नामजद और 3 अन्य आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह हुई रिपोर्ट दर्ज 

इस वारदात की रिपोर्ट सर्वोत्तम होटल संचालक सुनील डारा (32) पुत्र नारायणराम विश्वाई, निवासी- दुगौली (जायल) ने स्थानीय पुलिस को दी है। रिपोर्ट में सुनील ने बताया कि 9 मई को शाम करीब 4.30 बजे उसकी होटल के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी बिना नम्बरी और ब्लेक शीशे की आकर रूकी, जिसमें मोहित चौधरी, सुनील ढाका, अनिल ढाका व आमीन खां आकर उतरे और उसे होटल के सामने बुलाया।होटल से बाहर आते ही उन अभियुक्तों ने उसे जबरदस्ती उठाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट करते रहे। फिर वे वर्तमान विधायक निवास की तरफ ले गए। विधायक निवास से पहले उन्होंने गाड़ी रोकी। वहां पर 3 लड़के और खड़े थे, जिनके हाथों में लोहे के सरिये थे। गाड़ी रोकते ही उन्होंने उसे गाड़ी से नीचे पटका और अभियुक्त मोहित चौधरी, सुनील ढाका, अनिल ढाका ने उन व्यक्तियों से सरिये ले लिये और उसके साथ लोहे के सरियों से मारपीट की। फिर अभियुक्त आमीन खां ने उसके गले से सोने की चैन व जेब से 3 हजार रूपये लूट लिये। उनके साथ के 3 अन्य व्यक्तियों में से एक जने ने उसका वाइवो मोबाइल लूट लिया। इस बीच मौका देखकर वह अभियुक्तगण के चंगुल से निकल कर फैक्ट्री की तरफ खेत में भाग गया, नहीं तो वे उसे जान से मार देते। इस मारपीट से उसके दाहिने हाथ की हथेली व शरीर पर गम्भीर चोटें आयी, जिनका इलाज करवाया। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 140 (3), 115 (2), 126 (2), 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम बिश्नोई कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now