जसवंतगढ पुलिस थाने में हुई एसपी द्वारा जारी पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत से एफआईआर दर्ज, हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 6 शिकायतें प्राप्त, शिकायतों पर हो रही है पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ पुलिस थाने में हुई एसपी द्वारा जारी पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत से एफआईआर दर्ज,

हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 6 शिकायतें प्राप्त, शिकायतों पर हो रही है पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में जारी हेल्पलाइन नंबर 9530413387 पर प्राप्त आमजन की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 31 जुलाई को जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर पिछले दिनों में कुल 6 शिकायतें / कॉल प्राप्त हुईं। इनमें से 2 शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना जसवंतगढ़ पर प्रकरण संख्या 102/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम एवं पुलिस थाना पीलवा पर प्रकरण संख्या 114/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में एक-एक प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्रवाई की गई है। शेष शिकायतों का सत्यापन पुलिस द्वारा गंभीरता से किया जा रहा है और तथ्य सिद्ध होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी सूचना : पुलिस की जिम्मेदारी 

डीडवाना जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि-
* प्रत्येक शिकायत/सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ दर्ज किया जाता है।
* शिकायतकर्ता की पहचान किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं की जाती।
* सत्यापन के बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाती है।

आमजन से अपील : तत्काल सूचना दें

अपने क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि, आपराधिक घटना, संदिग्ध व्यक्ति या आपात स्थिति की सूचना तुरंत दे। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, शराब/नशे की अवैध बिक्री, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें। आपकी एक सूचना अपराध रोक सकती है और अपराधियों को कानून के शिकंजे में ला सकती है।

📞 *हेल्पलाइन नंबर: 9530413387*
📲 *व्हाट्सएप नंबर: 9530413387 (24×7 उपलब्ध)*

पुलिस का संकल्प: सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त जिला­

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now