शिक्षा के बिना जीवन, जीवन नहीं- डांगा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की मूंडवा ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठ संगोष्ठी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा के बिना जीवन, जीवन नहीं- डांगा
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की मूंडवा ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठ संगोष्ठी


मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। शिक्षा ही जीवन है, शिक्षा के बिना जीवन निर्रथक होता है। समय के साथ हमें बदलना होगा और अपनी सारी ताकत शिक्षा को बढ़ावा देने में लगा देनी होगी। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि रेंवतराम डांगा प्रधान प्रतिनिधि ने यहां सारडा भवन में आयोजित सत्रारंभ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की मूंडवा ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठ संगोष्ठी में अभिव्यक्त किये। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास जांगिड, एडीईओ राधेश्याम गोदारा, एडीपीसी बस्तीराम सांगवा और सीबीईओ मानाराम पचार रहे। संगोष्ठी संयोजक भंवरलाल जाट प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा ने बताया कि प्रथम दिन राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम, भामाशाह व ज्ञान संकल्प पोर्टल प्रक्रिया, प्रार्थना सभा का प्रभावी संचालन व प्रवेशोत्सव, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं छात्रवृत्तियाँ, आईसीटी लैब व मिड डे मिल योजना, प्रशासन गावों व शहरों के संग अभियान में भवन व मैदान पट्टों की प्रक्रिया, पे मैनेजर व निलामी और शिक्षक सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर क्रमशः राकेश चौधरी, सत्तार खान, जेठाराम, अनूप शेखावत, सत्येन्द्र कौशिक, रामावतार, बलदेवराम जाँगिड, रामविलास राजावत ने वार्ताएं दीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now