महिला सहित तीन जनों ने रास्ते में घेर कर जानलेवा हमला किया और चैन छीनी, लाठियों व गंडासे से की मारपीट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला सहित तीन जनों ने रास्ते में घेर कर जानलेवा हमला किया और चैन छीनी,

लाठियों व गंडासे से की मारपीट

लाडनूं। तहसील के ग्राम मालगांव के एक व्यक्ति को खेत जाते समय तीन जनों ने मिलकर लाठियों एवं गंडसी से पिटाई की तथा गले में पहनी सोने की चैन छीन कर ले गए। इस सम्बंध में स्थानीय पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालगांव निवासी भंवरलाल पुत्र हुलासमल जाति जांगिड़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गांव से थोड़ी दूर पर स्थित अपने खेत में वह कृषि कार्य के लिए जा रहा था। रास्ते में जगदीश पुत्र हुलासमल, निर्मल पुत्र जगदीश व सोहनी देवी पत्नी जगदीश ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठियों व गंडासी से मारपीट की। मारपीट के साथ आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन को छीना-झपट्टी कर ले लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। उसे रास्ते से गुजर रहे राहगीर हरिराम ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। मामला दर्ज करने के बाद जांच निंबीजोधां चैकी प्रभारी रामस्वरूप बिश्नोई कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now