सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग,

नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी विक्रेताओं के कारण उत्पन्न अनेक समस्याओं से निजात पाने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। अनेक बार के ठेले हटाने के प्रयासों और चेतावनियों के बाद अब लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के पत्र व सुझाव के आधार पर एक बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हाथ ठेला चालकों को हटाया जाने के बाद उनके पुनर्स्थापन और उनके लिए अन्य वैकल्पिक स्थान तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका प्रशासन एक्शन में आया है। लाडनूं में राहूगेट, पुलिस चौकी वाली गली, शनि मंदिर के पास की गली सहित अन्य स्थानों पर लगे हाथ ठेलों को हटाने के लिए नगर पालिका ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बैठक में हाथ ठेलों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने, यातायात व्यवस्था सुधारने तथा वैकल्पिक स्थानों पर पुनर्स्थापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दिए सख्त निर्देश 

बैठक में अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने हाथ ठेला चालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गांधी चौक स्थित सब्जी मंडी खाली पड़ी है, वहां वे अपने ठेले लगा सकते हैं। इसके अलावा सुखदेव आश्रम के पास की गली तथा पुलिस चौकी धर्मकांटा के सामने का चौड़ा रास्ता भी वैकल्पिक स्थान के रूप में चिह्नित किए गए हैं। बैठक में तय किया गया कि लाडनूं के बस स्टेण्ड, डिवाईडर, पुलिस चौकी की गली, पीएनबी एटीएम, कब्रिस्तान सड़क, शनि मन्दिर आदि के आसपास कोई ठेला वापस नहीं लगाया जाना चाहिए। ईओ ने बैठक में ठेला चालकों से पांच दिन के भीतर अपना उपयुक्त स्थान चुनकर स्वयं शिफ्ट होने को कहा है। इस बैठक में ईओ हरेन्द्र चौधरी के अलावा नगर पालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार बारासा, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, सैनेट्री इंस्पेक्टर रामचंद्र पूनियां, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील पीपलवा, स्ट्रीट वेंडर प्रतिनिधि राजेश टाक, कालू सब्जीफरोस व लियाकत, राजेन्द्र टाक सहित ठेला चालकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस व उपखंड प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था।

पत्राचार तक सीमित है पालिका और पुलिस, समन्वय का अभाव

गौरतलब है कि पुलिस थाना लाडनूं के थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के पत्रांक 1299 दिनांक 09.05.2026, जो राहूगेट पुलिस चौकी वाली गली से हाथ ठेलों को हटाने के संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को उनके पत्र पत्रांक 562 दिनांक 7.5.2026 के क्रम में लिखा गया था। उसमें बताया गया कि उनके कार्यालय से राहूगेट पुलिस चौकी वाली गली से हाथ ठेले, सब्जी विक्रेता द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के संबंध में जाप्ता उपलब्ध करवाने के लिए मिले पत्र के संबंध में लिखा गया कि जाप्ता उपलब्ध करवाने हेतु उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाकर उन्हें अवगत करवाया गया कि पूर्व में ये हाथ ठेले मुख्य बाजार में मुख्य सड़क पर डिवाईडर के एक तरफ लगाये जाते थे, जिस पर मुख्य बाजार में आवागमन बाधित होता था एवं आवारा पशुओं का विचरण होता था। इस पर नगरपालिका लाडनूं द्वारा उन ठेलों को हटाने के संबंध में जाप्ता मांगने पर उपलब्ध करवाया गया तथा इन हाथ ठेलों को हटवाया गया था। उसके बाद से ही ये ठेले पीएनबी एटीएम गली व अन्य गलियों में खडे़ रहते हैं। उच्चाधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर इन ठेलों को हटवाने से पूर्व आप द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार कर व बैठक रखी जाकर हाथ ठेले, सब्जी विक्रेताओं के लिये स्थाई जगह चिन्हित की जाये, ताकि हाथ ठेलों को निश्चित स्थान पर लगाया जावे व बार-बार इन हाथ ठेलों को हटाया नहीं जावे और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। थानाधिकारी के इस पत्र के आधार पर नगर पालिका की यह बैठक प्रस्तावित की गई थी। पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए ठेले वालों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाने के लिए पहले संयुक्त बैठक बुलाई गई, ताकि इसके बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा सके। हालांकि इस बैठक में उपखंड स्तरीय किसी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस थाना स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति रही। नगर पालिका ने अपना पत्र क्रमांक :- नपाला. /2026-27/671-679, दिनांक:-14/5/2026 को उपखण्ड अधिकारी, पुलिस वृत्ताधिकारी, तहसीलदार, थानाधिकारी पुलिस थाना लाडनूं, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, लाडनूं तथा स्ट्रीट वैण्डर प्रतिनिधि के रूप में कालु नागपुरिया, कालु, मो. लियाकत आदि को सूचित किया था कि थानाधिकारी लाडनूं के पत्रांक 1299 दिनांक 09.05.2026 एवं 1328 दिनांक 13.05.2026 द्वारा राहुगेट पुलिस चौकी वाली गली से एवं अन्य स्थानों से हाथ ठेलों को हटाने हेतु स्थान चिन्हित हेतु लिखा गया था। अतः उस स्थल एवं अन्य स्थानों से हाथ ठेला / अस्थाई केबिन / अतिक्रमण को हटाने हेतु एवं स्थान का चयन करने / शिफ्टिंग करने हेतु पालिका कार्यालय में दिनांक 18.05.2026 को दोपहर 1 बजे बैठक रखी गई है। जिसमें सभी उपस्थित होवें। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व गत 14 मई को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस थानाधिकारी को पत्र भेजकर सहयोग मांगा था। इसके बाद पालिका की मशीनरी एवं कर्मचारी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस इमदाद के नहीं पहुंचने पर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा था। लोगों ने इसे पालिका और पुलिस के बीच समन्वय की कमी बताया और कहा है कि इस कारण शहर में ठेला चालकों की समस्या का कोई हल नजर नहीं आ रहा है।‌ शहर के सभी क्षेत्रों में अतिक्रमण लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now