समारोह पूर्वक की गई एसपी ऋचा तोमर की विदाई, पुलिस अधिकारियों ने बताया उत्कृष्ट कार्यकाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समारोह पूर्वक की गई एसपी ऋचा तोमर की विदाई, पुलिस अधिकारियों ने बताया उत्कृष्ट कार्यकाल

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन एवं संवेदनशील कार्यशैली से नई पहचान देने वाली पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय डीडवाना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि अपने कार्यकाल में श्रीमती तोमर ने सदैव टीम भावना को प्राथमिकता देते हुए स्टाफ के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखा। परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उनकी पीड़ा को समझना तथा त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करवाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रही।उनके कुशल नेतृत्व में जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ प्रयास, मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं। उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया। इस बात का विशेष उल्लेख किया गया कि उनके कार्यकाल में जिला डीडवाना-कुचामन के 6 पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन प्राप्त हुआ, जो जिले की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है। इस विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह, सीए श्रवण कुमार, उप निरीक्षक, साइबर सेल इंचार्ज प्रेम प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक जग्गू राम, करामत खांन, इकबाल खांन, हुसैन खांन, राजेन्द्र पीए सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now