जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश,

जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

डीडवाना (kalamkala.in)। आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून से पूर्व की आवश्यक तैयारियों के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।बैठक में जिला कलक्टर मीना ने ब्लॉक व उपखंडवार आगामी मानसून सत्र के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उनको लेकर की गई समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जल भराव वाले स्थानों को चिह्नित करने, मानसून के दौरान जगह-जगह भरने वाले बरसाती पानी की समुचित निकासी को लेकर पहले से ही जल निकासी पंपों की व्यवस्था करने, बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों की मरम्मत कराने, ब्लॉक विकास अधिकारियों को प्रत्येक गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, गांवों की सड़कों की मरम्मत कराने, बिजली के खंभों से करंट की निगरानी करने ताकि कोई पशु करंट से ना मरे, इसके लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने बैठक में मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश प्रदान किए। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर हुए विद्यालयों की मरम्मत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विकास अधिकारियों, प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों व नगरीय निकायों के अधिकारियों को विशेष रूप से इन कार्यों पर ध्यान देने और फील्ड विजिट करने के लिए निर्देशित किया।

25 मई से होने वाले ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें

बैठक में जिला कलक्टर ने 25 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाले ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा सहित चिकित्सा, नगरीय निकाय, पशुपालन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और सभी उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिये जुड़े रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now