लाडनूं की वाल्मीकि बस्ती से बाबा मांगीनाथ संघ के रामदेव पैदल यात्रा संघ की 19वीं फेरी रवाना, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने किया पदयात्रियों को रवाना, 31 अगस्त को पहुंचेंगे रुणीचा धाम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की वाल्मीकि बस्ती से बाबा मांगीनाथ संघ के रामदेव पैदल यात्रा संघ की 19वीं फेरी रवाना,

भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने किया पदयात्रियों को रवाना, 31 अगस्त को पहुंचेंगे रुणीचा धाम

लाडनूं (kalamkala.in)। लोक आस्था और भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बाबा मांगीनाथ संघ की 19वीं वार्षिक पैदल फेरी 24 अगस्त को लाडनूं से रवाना हुई। इस यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु 31 अगस्त को रामदेवरा पहुंचेंगे और वहां सभी लोकदेवता बाबा रामदेव के दरबार में धोक लगाएंगे। इस मांगीनाथ यात्रा संघ की रवानगी के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु रामदेव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता करणी सिंह ने इस पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बाबा रामदेव का झंडा उठा कर जयकारा लगाया। इस अवसर पर करणी सिंह ने कहा कि वाल्मीकि बस्ती से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के संघ के सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रद्धा, आस्था व साहस से सराबोर यह पावन सफर सभी के जीवन में आनंद, समृद्धि और मंगल लेकर आए। बाबा रामदेव के प्रदेश के इस सबसे बड़े मेले में लोक देवता रामदेव के दर्शनों व उनके धोक लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। संघ की रवानगी के समय बरसात आने के बावजूद भक्तों में अदम्य साहस व आस्था बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि बाबा मांगीनाथ संघ के तत्वावधान में लगाई जाने वाली फेरी व पैदल यात्रा में हमेशा अनुशासन, भक्ति और सेवा अपनी मिसाल कायम करती है। यात्रा के दौरान मार्ग भर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्थाएं की गई हैं। जमादार महेंद्र चिंडालिया, संजय बारासा, भागचंद, सूरज, प्रकाश चांवरिया, गिरधारी चिंडालिया आदि इस यात्रा की रवानगी में शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now