भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लाडनूं में 19 व 20 मई को, व्यवस्थाओं को लेकर लाडनूं में बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लाडनूं में 19 व 20 मई को,

व्यवस्थाओं को लेकर लाडनूं में बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक लाडनूं में 19 और 20 मई को होने का कार्यक्रम फाईनल किया गया है। इस प्रदेश बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर यहां भाजपा के नागौर देहात जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट की अध्यक्षता में मंगलवार को हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां ने कार्यसमिति की व्यवस्थाओं को लेकर रचना, योजना एवं कार्यविभाजन कर सभी कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी में लगने के लिए मार्गदर्शन किया। 19 व 20 मई को आयोज्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सभी विधायक, सांसद, राज्य सभा सांसद, भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी दायित्ववान कायर्कताओं में सभी व्यवस्थाओं का कार्यविभाज़न किया एवं सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में आने वाले प्रदेश पदाधिकारियों का पूरे जोश के साथ अतिथि सत्कार के लिए प्रेरित किया। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी अशोक सैनी ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि पार्टी की स्थापना के बाद नागौर जिले में यह पहली प्रदेश बैठक आयोजित होने जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक पूरे जिले ही नही अपितु पूरे राजस्थान प्रांत के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगी। प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के दौरान मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
बैठक में भाजपा नागौर देहात के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now