जन जागरूकता अभियान चला कर सीवरेज परियोजना और स्वच्छता के महत्व को समझाया, सकारात्मक सहयोग और सीवरेज कनेक्शन करवा कर घर, गली व शहर को स्वच्छ बनाने की अपील

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन जागरूकता अभियान चला कर सीवरेज परियोजना और स्वच्छता के महत्व को समझाया,

सकारात्मक सहयोग और सीवरेज कनेक्शन करवा कर घर, गली व शहर को स्वच्छ बनाने की अपील

 

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर की सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोककुमार जैन और अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन आमजन के विभिन्न समुदायों में सिवरेज परियोजना के रखरखाव, उपयोग, लाभ और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को यहां इकरा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीवरेज परियोजना के फायदे बताए गए तथा स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोईघर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और नालियों में रुकावट आने पर पानी सड़क पर फैल जाता है और उससे जीवाणु पैदा होते हैं, जो विभिन्न घातक बीमारियों को पैदा करते हैं। उन्होंने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि पानी का ठहराव होने के कारण होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि से होने वाली पीड़ाओं व परेशानियों से बचने के लिए सीवरेज प्रणाली आवश्यक है, सिवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है, जिससे चिकित्सा पर होने वाले खर्च में कमी आएगी।

सब अपने घरों में सीवरेज कनेक्शन जरूर करवाएं

उन्होंने बताया कि सबके घरों में उनके स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सबको स्वयं के हितों को ध्यान में रखते हुए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने सभी कॉलोनीवासियों से सीवर के कनैक्शन के समय अपने घरों में कनेक्शन करवाए जाने की अपील की और बताया कि इससे गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा, सााि ही गली-मौहल्ले व पूरा शहर साफ-सुथरा बन सकेगा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मोहसिन खान ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। संवेदक के एसओटी रामकिशोर ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालने के बजाय नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनने का आह्वान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव