नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट के मामले में नर्सिंग कर्मचारियों में रोष, ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट के मामले में नर्सिंग कर्मचारियों में रोष, ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

कुचेरा (मेहबब खोखर रिपोर्टर)। शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रामप्रकाश भाकर के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय परबतसर में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिससे जिले के सभी नर्सिंग कर्मियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ ही कार्यवाही नहीं होने पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर नर्सिंग कर्मचारी, सुरेंद्र महिया, रामदयाल धूण, गौतम कुमार, नाथूराम खुदीवाल, राम रतन विश्नोई, भवानी शंकर, सीमा नराधनिया, ,प्रमोद कुड़ी, रिंकू चैधरी,संपत तांडी, नरेंद्र मिर्धा, आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now