सावण की भक्ति का जोश बालकों में भी उमड़ा, मालियों का बास से बाल-कांवड़ियों ने पैदल कांवड़ लाकर किया शिव का अभिषेक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सावण की भक्ति का जोश बालकों में भी उमड़ा,

मालियों का बास से बाल-कांवड़ियों ने पैदल कांवड़ लाकर किया शिव का अभिषेक

लाडनूं (kalamkala.in)। श्रावण मास में शिवभक्ति का अनुपम माहौल बन जाता है। मंदिरों ही नहीं सभी घरों में भी शिवपूजन का आलम बना हुआ है। जगह-जगह युवक कांवड़ में दूर-दूर से जल भर कर लाते हैं और शिव मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस भक्तिमय वातावरण में केवल महिलाओं, युवाओं में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी भक्ति का अपार उत्साह बना हुआ है। नन्हें-मुन्ने बच्चों में भी कांवड़ ले जाने और जल भर कर लाकर शिव का अभिषेक करने की भावना हिलोरें ले रही हैं।
रविवार को मालियों का बास में भी छोटे बच्चों ने भक्ति का साहस दिखाया और सज-धज कर कांवड़िए बन कर कांवड़ को सजा कर कंधे पर धर कर रवाना हुए। रविवार को पार्षद सुमित्रा आर्य ने इन बाल-कांवड़ियों को रवाना किया। इन कांवड़धारी बच्चों में अभिनव प॑वार, उत्कर्ष प॑वार, पीयूष गहलोत, गौरव जा॑गीड, भव्य जा॑गीड, तनु जा॑गीड, सुमित सा॑खला, प॑कज यादव, खुशबू यादव शामिल रहे। इस अवसर पर सुमन पंवार, पूजा पंवार, खुशबू, श्याम पंवार आदि उपस्थित रहे। इन बाल कांवड़ियों ने मालियों का बास से पैदल करंट बालाजी मंदिर पहुंच कर वहां से कांवड़ में जल भरा और बस स्टेंड स्थित खाखीजी की बगीची स्थित शिवालय में शिव का जलाभिषेक किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now