कांग्रेस की गहलोत सरकार ने 4 साल मे किसानों के साथ किया धोखा- यादव, लाडनूं में निकाली विशाल किसान रैली 25 फरवरी को, गांवो का किया दौरा, क्रोपकटिंग को लेकर होगा प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस की गहलोत सरकार ने 4 साल मे किसानों के साथ किया धोखा- यादव,

लाडनूं में निकाली विशाल किसान रैली 25 फरवरी को, गांवो का किया दौरा, क्रोपकटिंग को लेकर होगा प्रदर्शन

लाडनूं। सयुंक्त किसान मोर्चा व किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ यादव ने गुरुवार को गांवो का दौरा करने के दौरान कहा कि कांग्रेस ने किसानो के साथ खूब धोखा किया, कर्जा माफ करने के नाम पर सता मे आई और अभी बजट में किसान का बजट बताया, लेकिन किसानों को कुछ नही दिया। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर खुली लूट मची है। सरसों, इसबगोल, सौंफ, जौ की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी। आगामी 25 फरवरी को यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष विशाल किसान रैली का आयोजन विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जाएगी। उनके गांवों के दौरे में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सारण, डीडवाना तहसील सचिव रामचंद्र रणवा, मदनलाल बेरा थे। उन्होंने मंगलपुरा, दुजार, बाकलिया, बल्दु, रताऊ, निम्बी जोधां, खामियाद, खंगार, रौजा, तितरी, हुडास, भरनावां, मालगांव, मणुं चन्दराई, ऑड़ींट, हिरावती, सुनारी, मालासी, लेनिन ग्राम आदि गांवो का दौरा किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now