क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं- सीआई महावीर सिंह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीआई महावीर सिंह का लाडनूं में भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं- सीआई महावीर सिंह

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीआई महावीर सिंह का लाडनूं में भव्य स्वागत

पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने कहा, सिर्फ क्षेत्र को ही नहीं, सम्पूर्ण पुलिस विभाग को किया गौरवान्वित

लाडनूं। केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा की पुलिस में सीआई पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर महावीर सिंह जोधा को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद उनके लाडनूं आने पर और यहां पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के निवास पर पहुंचने पर उनके करणी निवास पैलेस पर उनका भावभीना स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह ने उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के उपलक्ष में बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ उन्हें साफा पहना कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सीआई महावीर सिंह ने कहा कि वे अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा से सदा अच्छा परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लिए किसी भी सेवा कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार देश का सर्वोच्च पुरस्कार है और यह देश के योग्यतम अधिकारी को ही मिल सकता है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह जोधा ने केवल समाज ही नहीं, बल्कि समूचे लाडनूं क्षेत्र, नागौर जिले और प्रदेश भर तथा पुलिस महकमे को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर कुंवर करणी सिंह, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, रविन्द्र सिंह दुजार, युवराज सिंह जोधा, लादूसिंह धूड़ीला, दिलीप सिंह सांडास, मुकेश शर्मा, रोजा के पूर्व सरपंच चंदीराम, जावेद खान, आलम अली खान आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now