जल जीवन मिशन के कार्यों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी जिला कलक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल जीवन मिशन के कार्यों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी

जिला कलक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों, पेयजल आपूर्ति, जल आकलन सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल कार्यों व घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की समीक्षा कर बकाया कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धीमी गति वाली पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर जल सेवा आकलन कराने, पूर्ण कार्यों का सत्यापन कराने तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों तथा जल मित्रों की नियुक्ति एवं उनको सक्रिय करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल का नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण करवाया जाए व इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल, मुकेश गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now