दो साल पहले हत्या कर फरार हुए ईनामी मुलजिम को लाडनूं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोचा, मुलजिम ने खामियाद में अपहरण कर हत्या के बाद शव सड़क पर फेंका था, मुलजिम दो सालों में अलग-अलग राज्यों में जगह बदल-बदल कर रह रहा था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो साल पहले हत्या कर फरार हुए ईनामी मुलजिम को लाडनूं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोचा,

मुलजिम ने खामियाद में अपहरण कर हत्या के बाद शव सड़क पर फेंका था, मुलजिम दो सालों में अलग-अलग राज्यों में जगह बदल-बदल कर रह रहा था

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने तहसील के खामियाद गांव से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे गाड़ी में ले जाकर हत्या करने के बाद लाकर वापस सड़क पर लाश फेंक देने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मुलजिम टॉप-10 में चिह्नित ईनामी अपराध दिलीप नाथ है, जो पिछले करीब दो वर्षों से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा था। मुलजिम दिलीपनाथ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपयों का ईनाम घोषित था। इस हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुलजिम दिलीपनाथ दो सालों में अलग-अलग राज्यों में जगह बदल-बदल कर रह रहा था और अपने पास मोबाइल भी नहीं रख रहा था। फिर भी पुलिस की लगातार मशक्कत काम आई और उसे गिरफ्तार किया जा सका।

दो साल पहले यह हुआ था हत्या का मामला

इस हत्या के मामले में दो वर्ष पूर्व 19 फरवरी 2024 को किशोर (32) पुत्र अमराराम बावरी निवासी खामियाद ने पुलिस थाना लाडनूं में रिपोर्ट दी थी कि 18 फरवरी 2024 को उसके भाई प्रेमाराम को कुछ लोग आकर घर से उठा कर कैम्पर गाड़ी में डाल कर ले गये। बाद में वे लोग उसके भाई को मार कर रात को रोड पर फेंक कर चले गये। इस रिपोर्ट को पुलिस ने मुकदमा नंबर 56/2024 दिनांक 19.02.2024 अन्तर्गत धारा- 302 भा.द.सं. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। इस प्रकरण में तीन वांछित मुलजिम करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे, जिन पर जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन द्वारा 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

भागता फिर रहा था अलग-अलग राज्यों में

प्रकरण में फरार टॉप-10 में चिह्नित मुलजिम दिलीपनाथ के सन्दर्भ में लगातार आसूचना संकलन की जा रही थी। मुलजिम पिछले दो वर्षों से अलग-अलग राज्यों में जगह बदल-बदल कर रह रहा था। मुलजिम अपने पास कोई मोबाईल फोन नहीं रखता था। मुलजिम की तलाश हैदराबाद, बैंगलूर व मुम्बई में टीम भेजकर जगह-जगह की गई। आसूचना संकलन व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा मुलजिम दिलीपनाथ को डिटेन किया।

इस टीम ने पकड़ा ईनामी फरार मुलजिम

हत्या के इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा डीडवाना तथा लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा (पुलिस निरीक्षक) ने मय पुलिस जाप्ता के दो वर्षों से फरार चल रहे टॉप-10 में चिन्हित 10 रुपयों के ईनामी आरोपी दिलीपनाथ को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा के साथ सहायक उप निरीक्षक प्रेमाराम व कांस्टेबल सुखाराम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now