लाडनूं के रेलवे पुलिया के पास मिले अज्ञात शव की तीसरे दिन भी नहीं हो पाई कोई शिनाख्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रेलवे पुलिया के पास मिले अज्ञात शव की तीसरे दिन भी नहीं हो पाई कोई शिनाख्त

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रेलवे पुलिया के पास तिरपाल मार्केट में मिले अज्ञात व्यक्ति के खाशव की तीसरे दिन भी कोई पहचान नहीं हो पाई। यह अज्ञात शव यहां राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में फ्रीजर में रखवाया गया है। मृतक का हुलिया व फोटो जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक की है। स्थानीय पुलिस ने प्रदेश के समस्त पुलिस थानों, जीआरपी और आरपीएफ के थानाधिकारियों को यहां 1 फरवरी को मिले अज्ञात मृतक के वारिसान की तलाश बाबत जारी इश्तिहार को ईमेल से भिजवाया गया है। इसमें लाडनूं के रेलवे पुलिया के पास तिरपाल मार्केट में 1 फरवरी को शाम 6 बजे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की हुलिया आदि की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि मृतक की उम्र करीब 35 साल, लम्बाई करीब 5.4 फीट, रंग सावला, फ्रेंच कट काली दाढ़ी, पैरों में स्पोर्ट्स जूते, हाथ में मौली, गले में मणियों की माला की पहने हुये है। उसने ब्राउन कलर की स्वेटर और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई है। यह अज्ञात मृतक का शव 1 फरवरी को शाम करीब 6 बजे तिरपाल मार्केट पुलिया के पास लाडनूं के पास मृत अवस्था में पड़ा था। उसको राजकीय चिकित्सालय लाडनूं ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अज्ञात मृतक की लाश को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में शिनाख्तगी हेतु रखवाया गया है। अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी बावजूद प्रयास के भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात मृतक के इस हुलिया व फोटो के साथ उसके वारिसानों की तलाश अपने-अपने इलाका-थाना में करवाने व इस हुलिया के किसी व्यक्ति की गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज होने पर सम्पर्क करने की अपील की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now