युवक को कमरे में बंद कर बनाए अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे, चार आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवक को कमरे में बंद कर बनाए अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे,

चार आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार

सुजानगढ़। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए मांगने के मामले में चार आरोपियों के खिलश्ु दर्ज नामजद रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने यहां बागड़ा बास रहने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अजहरुदीन पुत्र रोशन अली सब्जीफरोश निवासी वार्ड 35, सुजानगढ़ ने रिपोर्ट दी थी कि उसका छोटा भाई वसीम एक दुकान में काम करता है। करीब दो महीने पहले विपुल शर्मा ने वसीम को बागड़ा बास में एक मकान में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। कमरे में एक लड़की मौजूद थी। आरोपी ने वसीम के उस लड़की के साथ वहां अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी दो नवंबर को उससे मिला और अपने मोबाइल में वसीम के साथ एक लड़की अश्लील वीडियो दिखाया। आरोपी के साथ राजू डूकिया, राजा जाट व यशवंत स्वामी भी थे। आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उससे पांच लाख की मांग की और नहीं देने पर उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर करने की बात कही। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी विपुल शर्मा को गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now