निम्बी जोधां में पीपल नाडी के पास के नोहरे से 2 बकरों की चोरी, दिन में बकरे खरीदने के बहाने रेकी की और रात को पिकअप लाकर चोरी कर डाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में पीपल नाडी के पास के नोहरे से 2 बकरों की चोरी,

दिन में बकरे खरीदने के बहाने रेकी की और रात को पिकअप लाकर चोरी कर डाली

लाडनूं (kalamkala.in)। बकरे खरीदने-देखने के बहाने रेकी करके आधी रात के समय पिकअप लाकर बकरे चोरी करके ले जाने की एक रिपोर्ट निम्बी जोधां पुलिस थाने में दर्ज की जाकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार छोटाराम पुत्र भागीरथ राम जाट निवासी निम्बी जोधा ने बताया कि 4 फरवरी को रात्रि करीब 1 बजे पीपल नाडी के पास उसके घर के आगे बने नोहरे में से अज्ञात लोगों ने 2 बकरों को चोरी कर लिया और अपने साथ लाई हुई पिकअप गाड़ी में उन्हें डालकर ले गये। इन चोरों ने गाड़ी को रोड़ पर खड़ी करके आये थे, ताकि इसका किसी को पता न लगे, परन्तु अन्य बकरियों की आवाज सुनकर वह जाग गया और उनके पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक वे चोर अपनी पिकअप में उन बकरों को डालकर गाड़ी लेकर भाग गये। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये चोरी करने वाले लोगों ने 3 फरवरी को दिन में दो बार दोपहर लगभग 12 बजे के आस-पास व सांय को 4 से 5 बजे के बीच उनके घर आकर बकरे बेचने की बात बोली थी। लेकिन उन्होंने बेचने से मना कर दिया। दिन में देखे हुए उनके बकरों को वे रात्रि के समय आकर चुरा कर उठाकर ले गये। रिपोर्ट में इन अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने और सीसी टीवी की फुटेज देखकर अज्ञात चोरों का एवं चोरी किये गये बकरों का पता लगाने की मांग की गई है। इस रिपोर्ट को धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले कुछ तफतीश हेड कांस्टेबल बस्तीराम को सुपुर्द की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now