रूपम् साहित्य एवं शिक्षा संस्थान को किया सम्मानित, देहदान व अंगदान के लिए किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रूपम् साहित्य एवं शिक्षा संस्थान को किया सम्मानित,

देहदान व अंगदान के लिए किया सम्मान

कुचेरा/मूंडवा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज जोधपुर में राज्यस्तरीय देहदान सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश जीके व्यास थे। सम्मान समारोह में रूपम् साहित्य एवं शिक्षा संस्थान मारवाड़ मूण्डवा के अध्यक्ष जयराम सिंवर, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी व संस्थापक कासनिया भंवरलाल कासनियां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की। गौरतलब है कि संस्थान ने पिछले साल राजस्थान का प्रथम समारोह पूर्वक देहदान व अंगदान पंजीयन कार्यक्रम रखा था, जिसमें 15 महान् आत्माओं ने मरणोपरांत देहदान हेतु पंजीयन कराया तथा 25 महान् आत्माओं ने मरणोपरांत विभिन्न अंगों के दान हेतु पंजीयन कराया, जिन्हें यह सम्मान दिया गया। इसी कड़ी में उन परिजनों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपने चहेतों का मरणोपरांत देहदान किया। मेडिकल कॉलेज के शोधार्थियों द्वारा हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now