एसडीएम और तहसीलदार ने किया खाद बीज की दुकानों और मिठाई वालों का आकस्मिक निरीक्षण, दो खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई और अवधिपार सामग्री को करवाया नष्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसडीएम और तहसीलदार ने किया खाद बीज की दुकानों और मिठाई वालों का आकस्मिक निरीक्षण,

दो खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई और अवधिपार सामग्री को करवाया नष्ट

लाडनूं। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल एवं तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर द्वारा यहां नकली खाद पकड़े जाने के बाद सतर्कता बढाते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ लाडनूं शहर में विभिन्न स्थानों पर खाद, बीज और केमिकल की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में कमियां पाए जाने पर उनके विरुद्ध करवाई की गई।
इसी प्रकार दीपावली को ध्यान में रखते हुए उपखंड अधिकारी अनिल कुमार एवं तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर द्वारा नगरपालिका के कार्मिकों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर मिठाई की दुकानों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों का लाइसेंस भी चैक किया गया और अग्निशमन यंत्र लगाने संबंधी हिदायत दी गई। कई दुकानों में अवधि पार समान को बेचने पर करवाई करते हुए ऐसे समान का नष्टीकरण किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now