पानी की समस्या का हुआ समाधान- लाडनूं शहर को मीठे नहरी पानी की सप्लाई फिर से शुरू हुई, अब हर 4 से 5 दिनों के अंतराल से मिलेगा हर घर को पानी, लाडनूं की पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डीडवाना के साथ भाजपा नेता करणी सिंह ने बैठक कर की विस्तृत चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी की समस्या का हुआ समाधान-

लाडनूं शहर को मीठे नहरी पानी की सप्लाई फिर से शुरू हुई, अब हर 4 से 5 दिनों के अंतराल से मिलेगा हर घर को पानी,

लाडनूं की पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डीडवाना के साथ भाजपा नेता करणी सिंह ने बैठक कर की विस्तृत चर्चा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में भीषण जल संकट को लेकर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ठाकुर करणी सिंह ने गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता से मिल कर उनसे लाडनूं शहर की पेयजल की समस्या के सम्बन्ध में बातचीत की और उन्हें आम जनता की परेशानियों से रूबरू करवाया। साथ ही पेयजल आपूर्ति को सही करवा कर नागरिकों को राहत दिलाने की मांग की। एक्सईएन ने उन्हें आगामी 2 दिन में लाडनूं की पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाने का भरोसा दिलाया। भाजपा नेता करणी सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि लाडनूं शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। अब इसे सहन करने की सीमा समाप्त हो चुकी है। पेयजल संकट का निराकरण अविलम्ब किया जाना आवश्यक है। सभी जलदाय अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे पूरी गंभीरता से लेकर सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे। यहां जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ हुई अपनी इस बैठक में भाजपा नेता करणीसिंह ने आमजन की पानी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए समस्या समाधान का कारगर उपाय करने और सार्थक कदम उठाने की आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से शहरवासियों को अनियमित जलापूर्ति का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आमजन में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी। अब यही नाराजगी आक्रोश बनता जा रहा है।

4 से 5 दिनों में अब होगी शहर में नियमित जलापूर्ति

भाजपा नेता करणी सिंह ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता गिरिराज चौधरी को पानी की इस समस्या पर उन्हें लाडनूं बुलाया और इस समस्या पर उनसे विस्तृत चर्चा की और शीघ्र समाधान की मांग रखी। करणी सिंह ने बताया कि गत 27 मार्च को जो जलापूर्ति व्यवस्था 10 दिनों के लिए प्रभावित बताई गई थी, वह अब बढ़कर करीब 60 दिनों तक पहुंच गई है, जिससे शहर की जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया तथा लोगों को निजी टैंकरों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।महिलाओं और बुजुर्गों को इस समस्या के कारण विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता गिरीराज चौधरी ने बताया कि नहर और जलस्रोतों से पानी की उपलब्धता में सुधार हो जाने के बाद अब जलापूर्ति व्यवस्था को नियमित करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज से लाडनूं शहर में 96 से 120 घंटे (4 से 5 दिन) के अंतराल में नियमित पानी की सप्लाई दी जाएगी। इससे आमजन को राहत मिलेगी। विभाग द्वारा सभी प्रमुख पाइपलाइनों और वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नहीं रहे। वैसे नहर का पानी लाडनूं के लिए पुनः शुरू कर दिया गया है। लगातार 3 दिन तक जल आपूर्ति सुचारु रहने पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से आमजन को बड़ी राहत मिल सकेगी। साथ ही शहर के लो-ज़ोन क्षेत्रों में आ रही पानी की समस्या के शीघ्र समाधान पर भी विस्तृत चर्चा हुई, ताकि हर घर तक पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

ये सब रहे ठाकुर करणीसिंह के साथ

इस अवसर पर भाजपा नेता करणीसिंह के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री, गोविंद सिंह कसूंबी, सुरेश सोनी, प्रवीण जोशी, महावीर गुर्जर, बजरंग सैन, सुरेश खींची एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की घोषणा, पानी-बिजली की समस्या का हल नहीं हुआ तो करेंगे भूख-हड़ताल, विधायक मुकेश भाकर का हल्ला बोल, उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन, दी बड़े आंदोलन की धमकी, लोगों ने मटकियां फोड़ी,प्रशासन ने कहा- स्थिति सुधर रही है 

जल जीवन मिशन के कार्यों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी जिला कलक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

पानी की समस्या का हुआ समाधान- लाडनूं शहर को मीठे नहरी पानी की सप्लाई फिर से शुरू हुई, अब हर 4 से 5 दिनों के अंतराल से मिलेगा हर घर को पानी, लाडनूं की पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डीडवाना के साथ भाजपा नेता करणी सिंह ने बैठक कर की विस्तृत चर्चा

शहर चुनें

Follow Us Now