राज्य स्तरीय स्काउटर गाइडर शैक्षिक भ्रमण दल लाडनूं से ऊटी के लिए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य स्तरीय स्काउटर गाइडर शैक्षिक भ्रमण दल लाडनूं से ऊटी के लिए रवाना

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय ग्रीष्मकालीन स्काउटर गाइडर शैक्षिक भ्रमण दल यहां से रवाना हुआ। स्काउट गाइड का दल दक्षिण रेलवे राज्य भारत स्काउट व गाइड नीलाकुरिंजी केम्पिग सेंटर रेलवे स्टेशन (केटी) के पास उलाडा, नीलगिरी (तमिलनाडु) में भाग लेने के लिए कोयम्बटूर के लिए रवाना हुआ।
सी.ओ. स्काउट एम असफाक पंवार ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के लिए जिले से 7 यूनिट लीडरों का चयन राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा किया गया है, जिसमें लाडनूं से गोकुलचंद शर्मा, हंसध्वनि शर्मा, सांडास से जीवन राम बगड़िया, लाडनूं से ही कुलदीप सिंह भाग लेने के लिये रवाना हुए। सी.ओ. स्काउट ने बताया कि जिले का दल कोयम्बटूर, केटी, एवं ऊटी के आसपास के धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर पर्यावरण गतिविधियों में भाग लेगा। राज्य स्तर पर चयन होने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम लाल खराड़ी, लाडनूं ब्लॉक से आरपी चैनसिंह चारण, रघुनाथ घोटिया, वासुदेव शर्मा आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं तथा प्रसन्नता जताई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now