प्रबंधन के साथ किया कार्य लाता है सफल परिणाम- आकाश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रबंधन के साथ किया कार्य लाता है सफल परिणाम- आकाश

लाडनूं। बालभारती इंटरनल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मोटिवेशन सेमिनार में मुख्य वक्ता मोटिवेशनल गुरू शंकर आकाश ने कहा कि जीवन में कोई भी सफलता और विफलता अंतिम नहीं होती, इसलिए व्यक्ति को समग्र रूप से प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए न केवल मेहनत बल्कि विभिन्न स्तरों पर विभिन्न तरह का प्रबंधन भी आवश्यक है। क्योंकि बिना प्रबंधन के किया हुआ कार्य उचित परिणाम नहीं लाता है। आकाश ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे दसवीं के बाद ही लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, ताकि वह अपने और अपने परिजनों के सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्र भाव को आवश्यक बताया। सेमिनार में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. श्रेयांश घोड़ावत एवं प्रख्यात महिला सोशल एक्टिविस्ट अनुराधा चैधरी उपस्थित रहे। आगंतुकों का स्वागत निदेशक नोपाराम मंडा एवं प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं